देवास में EOW की बड़ी कार्रवाई: अपर तहसीलदार हर्षल बहरानी ₹15,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए
भारत सागर न्यूज/देवास। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने शुक्रवार को देवास तहसील कार्यालय में बड़ी कार्रवाई करते हुए अपर तहसीलदार हर्षल बहरानी को ₹15,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। EOW उज्जैन के सीओ एवं डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि 27 अक्टूबर को ताराचंद पटेल नामक नागरिक ने EOW में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि नायब तहसीलदार (अपर तहसीलदार) हर्षल बहरानी ने तीन फाइलों के निराकरण के एवज में रिश्वत की मांग की थी।
शिकायत की प्रारंभिक जांच थाना प्रभारी रामजी (EOW देवास) द्वारा की गई, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद EOW की टीम ने योजना बनाकर आरोपी को ट्रैप किया।
शुरुआत में आरोपी द्वारा ₹30,000 से ₹40,000 तक की मांग की गई थी, लेकिन बाद में ₹15,000 में सौदा तय हुआ। आज EOW की टीम ने तय राशि लेते समय हर्षल बहरानी को तहसील कार्यालय में ही रंगे हाथ पकड़ लिया। EOW ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


.jpeg)
Comments
Post a Comment