नकली नोट छापने की फैक्ट्री पर छापा दो शातिर बदमाश गिरफतार साढ़े 17 लाख रुपए बरामद...




भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा । उज्जैन पुलिस ने नकली नोट छापने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए दो युवकों को गिरफतार किया है। जिनके पास से 17 लाख रुपए से अधिक नकली नोट और प्रिंटर बरामद किये गये है।इनका एक साथी फिलहाल फरार है।




आज पुलिस कन्ट्रोल रूम में एसपी प्रदीप शर्मा ने नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बताया कि उज्जैन क्राइम ब्रांच और चिमनगंज मंडी पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह के शातिर बदमाश हिमांशु गौसर और दीपेश चौहान निवासी उज्जैन को गिरफतार किया है। 




जिनके पास से 500 रूपए के साढ़े 17 लाख रुपए के नकली नोट के अलावा नोट छापने की मशीन और स्याही के अलावा अन्य उपकरण बरामद किये गये है। 




पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वह अपने एक अन्य साथी राजेश बरबटे के साथ मिलकर इन्दौर में अरविंदो अस्पताल के सामने स्थित श्री गंगा विहार कालोनी के एक फ्लैट में नकली नोट छाप कर कमीशन के आधार पर बाजार में सप्लाय करते थे। 




एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि हिमांशु गौसर इसके पहले भी उज्जैन और इन्दौर में नकली नोट छापने के मामले में पकड़ा जा चुका है।जो जेल से बाहर आने के बाद फिर से नकली नोट छापने लगा था।



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा