पुलिस का गुंडों पर शिकंजा 19 बदमाशों को जिला बदर किया पुलिस ने ज़िले की सीमा पर छोड़ा....
भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा । शहर में कानून व्यवस्था को बनायें रखने के लिए पुलिस गुंडे बदमाशों पर नकेल कस रही है। पुलिस दिसंबर महिने में 19 बदमाशों को जिला बदर कर चुकी हैं।
वहीं इनमें से आठ बदमाशों को आज ज़िले की सीमा से बाहर ले जाकर छोड़ा गया। शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा बदमाशों पर शिकंजा कसा जा रहा है।
वहीं लगातार बदमाशों को शहर से तटी पार भी किया जा रहा है। बता दें कि इस महिने में ही पुलिस 19 बदमाशों के खिलाफ जिलाबदर की कार्यवाही की कर चुकी हैं। इनमें से आठ बदमाशों को आज माघव नगर थाने पर बुला कर नोटिस तामिल कराये गये और बाद में सभी को पुलिस वाहन में बैठा कर जिले की सीमा से बाहर ले जाकर छोड़ा गया।



Comments
Post a Comment