किशोर कुमार परिवार की मौजूदगी में देवास में होगा ‘वॉइस ऑफ देवास सीजन 2
- ऑडिशन 21 दिसंबर से, ग्रैंड फिनाले 25 दिसंबर को
भारत सागर न्यूज/देवास। गायन प्रतिभाओं के लिए सुनहरा मंच एक बार फिर लौट आया है। श्री हरि म्यूजिकल ग्रुप द्वारा आयोजित लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो ‘वॉइस ऑफ देवास – सीजन 2’ का आयोजन बड़े स्तर पर किया जा रहा है।
कार्यक्रम निर्देशक मुस्कान राठौरे एवं अध्यक्ष बंटी मंगरोलीया ने बताया कि यह प्रतियोगिता सभी आयु वर्ग एवं सभी शहरों के प्रतिभागियों के लिए खुली है। इस संगीत महायुद्ध में प्रसिद्ध गायिका श्रीमती रीमा गांगुली (किशोर कुमार की बहू) एवं मिस मुक्तिका गांगुली (किशोर कुमार की पोती) विशेष रूप से जुड़ी रहेंगी, जिससे प्रतियोगिता का स्तर और भी ऊंचा होने की उम्मीद है।
प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए आकर्षक नकद पुरस्कार रखे गए हैं। प्रथम पुरस्कार 31,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 21,000 रुपये एवं तृतीय पुरस्कार 11,000 रुपये का होगा। वहीं 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए भी 3 विशेष नकद पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। ऑडिशन 21 दिसंबर 2025, सेमीफाइनल 24 दिसंबर 2025 और ग्रैंड फिनाले 25 दिसंबर 2025 को आयोजित होगा।
कार्यक्रम का आयोजन चामुंडा पैलेस, आवास नगर, देवास (म.प्र.) में किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन अभी भी खुले हैं और इच्छुक प्रतिभागी मोबाइल नंबर 7722806646 पर संपर्क कर सकते हैं। आयोजकों का कहना है कि यह मंच स्थानीय और बाहरी प्रतिभाओं को अपनी आवाज़ से पहचान बनाने का सुनहरा अवसर देगा।




Comments
Post a Comment