“खाचरौद में 30 लाख की लागत से MRF सेंटर विस्तार कार्य का भूमि पूजन”




भारत सागर न्यूज/खाचरौद। शासन की SBM 2 योजना अंतर्गत लगभग 30 लाख की लागत से MRF सेंटर पर निर्मित होने वाले तीन शेड एवं प्लेटफार्म के निर्माण कार्य का भूमि पूजन नगर पालिका अध्यक्ष गोविन्द भरावा द्वारा किया गया।




उक्त जानकारी देते हुए नगर पालिका अध्यक्ष भरावा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी रवि गुप्ता ने बताया कि SBM 2 योजना अंतर्गत निकाय के ट्रेंचिंग ग्राउंड पर पूर्व से निर्मित MRF सेंटर की क्षमता वृद्धि हेतु शासन से स्वीकृत निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया गया। 




उक्त  निर्माण कार्य के बाद नगर से एकत्रित होने वाला कचरा और अधिक मात्रा में पृथक्कीकरण किया जा सकेगा। जिससे नगर पालिका को स्वच्छता सर्वेक्षण में भी फायदा होगा। नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा कार्य गुणवत्तापूर्ण करने के निर्देश ठेकेदार को दिए गए। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष दिनेश ठन्ना, पार्षद प्रतिनिधि राजेन्द्र धाकड़, बाबू नागर, संतोष मेहता, नपा उपयंत्री बी एल पाटीदार आदि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन