क्षत्रिय क़ीर समाज की आराध्य देवी मां पूरी बाई की 315वीं जयंती मनेगी




भारत सागर न्यूज/देवास। क्षत्रिय क़ीर समाज अपनी आराध्य देवी, मेवाड़ की शूरवीर योद्धा क्षत्राणी मां पूरी बाई की 315वीं जन्म जयंती बड़े धूमधाम से दिनांक 11 दिसंबर, गुरुवार को देपालपुर में मनाई जाएगी। जिसको लेकर समाज ने तैयारियां शुरू कर दी है। 




इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मध्यप्रदेश के समस्त 22 जिलों सहित विशेष रूप से उज्जैन, इंदौर, धार, रतलाम, शाजापुर, देवास, मंदसौर, नीमच, खरगोन, खंडवा, झाबुआ, बुरहानपुर और हरदा से क़ीर समाज के हजारों लोग शामिल होंगे। 




क्षत्रिय क़ीर समाज द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम समाज सेवा, एकता और अपने पूर्वजों के प्रति सम्मान का प्रतीक माना जा रहा है। समाजजन का कहना है कि इस आयोजन के माध्यम से युवा पीढ़ी को अपनी विरासत, संस्कृति और वीर परंपराओं से परिचित कराने का उद्देश्य रखा गया है। 




कार्यक्रम के दौरान समाज के युगपुरुषों की स्मृति को नमन किया जाएगा तथा समाज को संगठित कर उत्थान एवं विकास की दिशा में महत्वपूर्ण संदेश देंगे। क़ीर समाज सेवा संगठन मध्यप्रदेश के सभी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि इस आयोजन में मौजूद रहेंगे। यह जानकारी संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष तेजुबाबा ने दी।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा