श्री हनुमान अष्टमी पर आज प्रात: 5 बजे निकलेगी प्रभात फेरी, 21000 लड्डूओं का लगेगा महाभोग

- बाबा का होगा आलौकिक श्रृंगार, रात्रि 8.30 बजे होगी महाआरती




भारत सागर न्यूज/देवास।
श्री हनुमान अष्टमी महोत्सव 2025 के उपलक्ष्य में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नगर में भव्य भक्तिमय प्रभात फेरी निकलेगी। आज 12 दिसंबर, शुक्रवार की प्रात: बेला में सुबह 5 बजे श्री खेड़ापति सरकार अपने भक्तों को प्रभात फेरी के रूप में दर्शन देने हेतु नगर भ्रमण पर निकलेंगे। प्रात:काल की मधुर भक्ति-लहरों के बीच होने वाला यह दिव्य दर्शन शहरवासियों के लिए एक विशेष आध्यात्मिक अनुभव होगा। 




महोत्सव का मुख्य आकर्षण मनमोहक बाबा का अलौकिक श्रृंगार होगा , मंदिर की आकर्षक विद्युत सज्जा, बाबा को अर्पित होने वाला 21,000 लड्डुओं का भव्य महाभोग। ध्वजा के साथ निकलने वाली भव्य प्रभात फेरी एवं ढोल-ताशों, बैंड, भजन मंडलियों एवं विभिन्न झांकियों की आकर्षक प्रस्तुति रहेगी। पूरे नगर में प्रभु भक्ति और उत्साह से भरी प्रभातफेरी का स्वागत विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा और दीप सज्जा के साथ किया जाएगा। 




स्थानीय श्रद्धालुओं और भक्त मंडलों द्वारा विशेष व्यवस्थाएँ की गई हैं। सायंकाल रात्रि 8.30 बजे बाबा की महाआरती का आयोजन होगा। उक्त जानकारी श्री खेड़ापति रामायण मंडल संचालक हरिनारायण विजयवर्गीय, दीपीत पांचाल तथा रामायण मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दी। मंडल ने सभी नगर वासियों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पावन महोत्सव को सफल बनाएं।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा