देवास में बड़ी कार्रवाई: 50 लाख से अधिक बकाया पर मलवा शहनाई और साया गार्डन को राजस्व विभाग ने किया सील




भारत सागर न्यूज/देवास। देवास के बीमा चौराहे पर स्थित मलवा शहनाई गार्डन और साया गार्डन पर राजस्व विभाग ने गुरुवार को कुर्की की कार्रवाई की। दोनों गार्डन पर 50 लाख रुपए से ज्यादा का राजस्व बकाया था। यह कार्रवाई तहसीलदार सपना शर्मा के नेतृत्व में की गई। तहसीलदार ने बताया कि दोनों गार्डन आवासीय प्रयोजन के लिए डायवर्ट किए गए थे, 




लेकिन 1993 के आदेश के बाद से आज तक डायवर्सन का राजस्व शुल्क जमा नहीं किया गया था। राजस्व विभाग पिछले एक वर्ष से लगातार नोटिस जारी कर रहा था, लेकिन गार्डन संचालकों ने न तो दस्तावेज प्रस्तुत किए और न ही बकाया राशि जमा की। जांच में यह भी सामने आया कि मालिकों द्वारा भूमि बेचने का दावा भी गलत निकला।




करीब 28 बीघा में फैली इस संपत्ति को फिलहाल राजस्व विभाग ने सील कर दिया है। तहसीलदार ने बताया कि यदि बकाया राशि जमा नहीं की जाती है, तो आगे नीलामी की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी, जिसके लिए नोटिस जल्द जारी होगा। देवास से यह बड़ी कार्रवाई। आगे की अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन