देवास में सड़क हादसा: ड्यूटी जा रहे युवक की मौत, 8 महीने के बच्चे के सिर से उठा पिता का साया




भारत सागर न्यूज/देवास। देवास से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक ड्यूटी पर जा रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। युवक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।




देवास–भोपाल बायपास पर बीती रात एक भीषण सड़क हादसे में युवक की जान चली गई। हादसा शंकरगढ़ के पास हुआ। मृतक की पहचान सुमित के रूप में हुई है, जो ग्राम थूरिया पानीगांव का रहने वाला था और वर्तमान में देवास के चूना खदान काकड़ क्षेत्र में रहकर एक निजी कंपनी में काम करता था।




परिजनों के अनुसार सुमित रात में बाइक से ड्यूटी के लिए निकला था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया।बमौके से गुजर रहे एक राहगीर ने मानवता दिखाते हुए घायल सुमित को अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि सुमित शादीशुदा था और उसके आठ महीने का एक मासूम बच्चा है। अचानक हुई इस घटना से पूरे परिवार में शोक का माहौल है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। सोमवार को जिला अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा