दिव्यांगता दिवस पर उत्कृष्ट विद्यालय देवास में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित




भारत सागर न्यूज/देवास। दिव्यांगता दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट विद्यालय देवास में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के समस्त हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों में अध्ययनरत 107 दिव्यांग विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रायसिंह सेंधव जिला अध्यक्ष देवास भाजपा रहें। 




जिला शिक्षा अधिकारी हरिसिंह भारती, सहायक संचालक द्वय सावन पाटीदार, शिवनंदन प्रजापति, उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य सुधीर सोमानी एवं विभिन्न विद्यालय से पधारे शिक्षकगण भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित रहें। कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती पूजन एवं वंदना से हुआ। इस दिवस पर दिव्यांग विद्यार्थियों हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिनमें 100 मीटर दौड़, 




गोला फेंक, भाला फेंक, मेंहदी, रांगोली, गीत गायन, नृत्य, फैंसी ड्रेस, चित्रकला आदि प्रतियोगिताओं में इन विद्यार्थियों ने बहुत उत्साह पूर्वक सहभागिता की। इन प्रतियोगिताओं में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये एवं सभी दिव्यांग विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सभी विद्यार्थियों में बहुत उत्साह एवं खुशी देखी गई। 




कार्यक्रम में खेल विभाग देवास एवं दृष्टिहीन शिक्षा केंद्र के शिक्षकों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। मुख्य अतिथि सेंधव ने इन विद्यार्थियों को प्रेरणादायी उद्बोधन देकर उन्हें जीवन में सतत आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। जिला शिक्षा अधिकारी एवं अन्य सभी ने इन बच्चों के बेहतर भविष्य निर्माण हेतु अपना योगदान देने की बात कही।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा