जन अभियान परिषद की पहल: बड़ी चुरलाय में बोरी बंधान से दिया जल संरक्षण का संदेश




भारत सागर न्यूज/देवास। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड एवं जिला देवास द्वारा चयनित नवांकुर संस्था तपस्या लोक कल्याण समिति सेक्टर बरोठा ने ग्राम पंचायत बड़ी चुरलाय में जल संचय अभियान के तहत बोरी बंधान (जल संरक्षण संरचना) का महत्वपूर्ण कार्य किया।




कार्यक्रम में देवास विकासखंड समन्वयक नीलम सोनी ने शासकीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं ग्रामीणों को जल संचय के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्षा जल का सही संरक्षण भविष्य की जल समस्याओं से निपटने के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों को श्रीमद् भागवत गीता भी भेंट की गई। 




कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ज़िला समन्वयक डॉ. सुप्रति यादव, तपस्या लोक कल्याण समिति से धर्मेंद्रसिंह राजपूत, ग्राम पंचायत बड़ी चुरलाय के सरपंच कुंदन सिंह बैस, जनपद प्रतिनिधि विजय सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता नरबतसिंह सिकरवार, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष जीवन सिंह, सचिव रामबाबू पाटीदार, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़ी चुरलाय के प्राचार्य भारतसिंह चावड़ा एवं राजकुमार जी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।




कार्यक्रम के दौरान तपस्या लोक कल्याण समिति के धर्मेंद्रसिंह राजपूत ने संबोधित करते हुए कहा कि जल प्राकृतिक संपदा है और इसका संरक्षण करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। वर्षा का पानी व्यर्थ बहने के बजाय यदि हम उसे रोककर संचित करें, तो न केवल जलस्तर बढ़ेगा बल्कि  जल संकट से राहत मिलेगी। बोरी बंधान जैसे छोटे-छोटे प्रयास भविष्य में बड़ी उपलब्धि बन सकते हैं।




सभी को जल संरक्षण की शपथ परामर्शदाता दिनेश उपाध्याय ने दिलाई, जिसमें सभी ने जल को व्यर्थ न बहाने, वर्षा जल को संचित करने और जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनों ने गोशाला का निरीक्षण भी किया गया, जहां पशुधन की व्यवस्था एवं व्यवस्थापन की जानकारी ली गई।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा