बीएनपी नोटों के उत्पादन के साथ-साथ परमार्थ के सेवा कार्यो में भी अग्रण है- मुख्य महाप्रबंधक केदारनाथ महापात्रा

- मोक्ष एकादशी पर 1100 कंबल व 201 श्रीमद् भागवत गीता भक्तों को भेंट की




भारत सागर न्यूज/देवास।
मोक्ष एकादशी महापर्व पर बैंक नोट मुद्रणालय परिवार बीएनपी सेवा समिति, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, मां चामुंडा सेवा समिति की ओर से बीएनपी मुख्य द्वार के पास सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पर दिव्यांगों एवं जरूरतमंदों को 1100 कंबलों का वितरण किया गया। 




समिति संयोजक रामेश्वर जलोदिया ने बताया कि इस दौरान श्री राम शरणम् आश्रम के स्वामी सत्यानंद जी एवं इस्कॉन मंदिर के प्रभुपाद द्वारा रचित 201 श्रीमद् भागवत गीता संत महात्मा संत पूर्णानंद महाराज, ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी के सानिध्य में भक्तों को भेंट की गई। 




मुख्य अतिथि बैंक नोट प्रेस के मुख्य महाप्रबंधक केदारनाथ महापात्रा, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के सीनियर कमांडेंट संदीप कुमार एस, समाज सेविका दीपाली खंडेलवाल बीएनपी महिला मंडल अध्यक्ष सुजाता महापात्र, अतिरिक्त महाप्रबंधक शिवपाल सिंह राठौड़, जेजीएम विवेक मंदाकिनी सिंह,अभिराज मीनल सिंह ठाकुर, योगेंद्र रागिनी भदानिया थे। 




केदारनाथ महापात्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि बैंक नोट मुद्रणालय परिवार नोटों के उत्पादन के साथ-साथ परमार्थ के व स्वच्छता के सेवा कार्यों में भी अग्रणी है। जिला अस्पताल का सौंदर्यीकरण, गांव को गोद लेना, टेकरी सौंदरीकरण में योगदान जैसे कार्यो के साथ बीएनपी सेवा ही परमो धर्म को साकार कर रही है। बीएनपी की 9 यूनिटों में देवास बैंकनोट प्रेस जो शिखर पर है वह सब अधिकारियों कर्मचारियों की ईमानदारी से कार्य करने का ही का ही परिणाम है। 




जलोदिया ने बताया कि शीतलहर के दौरान प्रति सप्ताह नगर के प्रमुख मठ मंदिरों में दिव्यांगों, जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया जाएगा कार्यक्रम में अनिल कुमार,सिद्धांत श्रीवास्तव, गणेश कुमार, डॉ.पियूष आचार्य, शुभम गीते, इंस्पेक्टर पीएस रावत, संजय सिंह, सुजीत कुमार, उमेश सिंह,प्रदीप शर्मा,अनिल राठौड़, जाहिद पठान, रमेश विश्वकर्मा, मां चामुंडा सेवा समिति के प्रताप सिंह मेहता उम्मेद सिंह राठौड़, इंदर सिंह गौड़, दिनेश सांवलिया,सुशील शिंदे , मातृशक्ति मंजू जलोदिया प्रेमलता चौहान सुधा सोलंकी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रामेश्वर जलोदिया ने किया। आभार अभिषेक अवस्थी ने माना।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन