कलश एवं शोभा यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ




भारत सागर न्यूज/देवास। श्री देवी भागवत सेवा समिति, कोठी रोड देवास द्वारा सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का भव




कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक 28 दिसम्बर तक आयोजित होगी। प्रथम दिवस को कोठी रोड स्थित शिव मंदिर से कलश यात्रा एवं भगवान शिव–पार्वती की आकर्षक शोभा यात्रा निकालकर कथा का विधिवत शुभारंभ किया गया।एमएम




कथा का वाचन उज्जैन से पधारे कथावाचक पंडित महेश गुरुजी के मुखारबिंद से किया जा रहा है, जिनके द्वारा प्रतिदिन भक्तों को शिव महापुराण का रसपूर्ण श्रवण कराया जाएगा। 




प्रथम दिवस की कथा में उन्होंने कहा कि शिव पुराण का श्रवण करने से मनुष्य को महान पुण्य की प्राप्ति होती है। 




इस अवसर पर उन्होंने चंचुला वैराग्य प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन भी किया। कथा में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष भक्तों ने सहभागिता कर धर्मलाभ प्राप्त किया। उक्त जानकारी पंडित राजेन्द्र चौधरी द्वारा दी गई।



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन