देवास के लाल अंशुमन गुप्ता बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, खुशी की लहर




भारत सागर न्यूज/देवास। देवास जिले के लिए यह अत्यंत गौरव और हर्ष का विषय है कि ओयस्टर ग्रुप पुरासारे के जनरल मैनेजर मुकेश गुप्ता के सुपुत्र अंशुमन गुप्ता का चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ है। 




उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि संपूर्ण देवास शहर में खुशी और गर्व का माहौल है। अंशुमन गुप्ता की यह सफलता उनके कठोर परिश्रम, अनुशासन और देशसेवा के प्रति समर्पण का परिणाम है। 




सेना में अधिकारी बनकर उन्होंने देवास जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर सामाजिक, औद्योगिक एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों द्वारा शुभकामनाओं का तांता लगा हुआ है। 




परिवारजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने अंशुमन को लेफ्टिनेंट बनने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल सैन्य जीवन की कामना की है।



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा