ग्राम पंचायत अमरपुरा के सरपंच के लेटर पेड का हुआ फर्जी उपयोग, थाना में की शिकायत



भारत सागर न्यूज/देवास। जिले की ग्राम पंचायत अमरपुरा के सरपंच भीमसिंह ने बुधवार को बीएनपी थाना में एक आवेदन देकर शिकायत की, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि दिनेश जायसवाल निवासी ग्राम गदुखेडी ने उनके ग्राम पंचायत के लेटर पेड का फर्जी तरीके से उपयोग किया। 



सरपंच ने बताया कि दिनेश जायसवाल ने उनकी बिना अनुमति के उक्त लेटर पेड का उपयोग करके तहसीलदार को एक आवेदन सौंपा। इस संबंध में सरपंच ने स्पष्ट किया कि उन्होंने वर्तमान में तहसीलदार महोदय को कोई आवेदन लेटर पेड पर नहीं दिया। 



सरपंच ने आगे कहा कि बुधवार दोपहर को उनके व्हाट्सएप पर पटवारी मेडम का एक आवेदन आया, जो उसी फर्जी लेटर पेड पर लिखा हुआ था। यह आवेदन बिना उनकी अनुमति और बिना उनके हस्ताक्षर के किया गया था। सरपंच ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली कि दिनेश जायसवाल ने लेटर पेड पर फर्जी हस्ताक्षर करके पंचनामा तैयार किया और उसे तहसीलदार को सौंपा। 



उन्होंने कहा कि उनका लेटर पेड हमेशा पंचायत कक्ष में ही रहता है और किसी के द्वारा इस प्रकार के गलत उपयोग से वे चिंतित हैं। सरपंच ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में इस लेटर पेड से किसी प्रकार की अनहोनी होती है, तो इसके लिए वे जिम्मेदार नहीं होंगे। सरपंच ने थाना प्रभारी से मामले की जाँच कर कार्यवाही की मांग की है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन