पं. महामना श्री श्रीगौड ब्राह्मण समाज का नि:शुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न
भारत सागर न्यूज/देवास। महामना पं. मदनमोहन मालवीय श्री श्रीगौड ब्राह्मण समाज का विगत दिनों नि:शुल्क विशाल सामुहिक विवाह सम्मेलन जोशी फार्म हाऊस लोहारपीपल्या एबी रोड पर सम्पन्न हुआ। महामना ट्रस्ट महासचिव पंकज पंड्या एवं सचिव सचिन जोशी ने बताया कि उक्त सम्मेलन में महामण्डलेश्वर धरानंद महाराज बीकानेर (नेमावर घाट) एवं शैलेषानंद महाराज नलखेडा (उज्जैन) जूना अखाडा के मुख्य आतिथ्य एवं आयोजन संवरक्षक शरद पंडित, राजेन्द्र मण्डलोई, प्रेमशंकर पाण्डेय के सानिध्य में सन्पन्न हुआ। आयोजन वैदिक पद्धिति से वेद मूर्ति प्रेमनारायण शुक्ल, मंगेश शुक्ल, पं. गोपाल शास्त्री, अनिल दुबे, जितेन्द्र पंड्या के आचार्यत्व में प्रात: 9 बजे प्रारंभ हुआ।
जिसमें 7 वर-वधू एवं 21 बटुकों ने हिस्सा लिया। सर्वप्रथम भगवान श्रीगणेश का पूजन, मण्डप ग्रह शांति, यज्ञोपवित कराकर जुलूस निकाला गया। इस दौरान वर-वधू और बटुकों का पुष्पवर्षा से जोरदार स्वागत किया गया। महामण्डेलश्वरद्वय द्वारा सम्मेलन की स्मारिका का विमोचन किया गया। तत्पश्चात महामण्डेलश्वरद्वय एवं अतिथियों का माँ तुलजा भवानी-माँ चामुण्डा का छायाचित्र भेंटकर एवं पुष्पवर्षा कर स्वागत ट्रस्ट के एसएन पाठक, केके नाईक, ओपी दुबे, पंकज पंड्या, दिनेश दुबे, मनोज व्यास, शैलेन्द्र जोशी, सचिन जोशी, राजेन्द्र जोशी, ओपी दुबे (शिक्षा विभाग), अमिताभ जोशी, विशाल दुबे, प्रांतीय उपाध्यक्ष सुधीर शर्मा, अरविंद जोशी आदि ने किया। तत्पश्चात लग्न की परम्परा पूर्ण हुई।
विवाह सम्मेलन में प्रदेश के इंदौर, उज्जैन, राजगढ, धार, हरदा, भोपाल से वर-वधू व बटुकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में इंदौर, उज्जैन, राजगढ, धार, शाजापुर के अध्यक्ष मय कार्यकारिणी के उपस्थित हुए। साथ ही देवास जिले टोंकखुर्द अध्यक्ष कैलाश पंड्या, परशुराम सेना आगर अध्यक्ष संजय शर्मा, राजेन्द्र दुबे, ललीत दुबे सरपंच, हरीश जोशी, अ.भा. ब्राह्मण समाज उपाध्यक्ष दीपक जोशी, सुशील शर्मा, ब्रह्म बंधु बैंक नोट प्रेस सहित अन्य पदाधिकारी के साथ मप्र महाराष्ट्र, राजस्थान,
उप्र के समाजजन बडी संख्या में शामिल हुए। विवाह सम्मेलन में ट्रस्ट एवं आयोजन समिति के एन.के. जोशी, मोहन जोशी, महेन्द्र जोशी, नरेन्द्र शर्मा, महेन्द्र शर्मा, कमल मण्डलोई, सुभाष तिवारी, ओपी शर्मा, किशोर पाठक, राजेन्द्र जोशी, राकेश शर्मा, राधेश्याम सोनी, एसडीओ ए.के. श्रीवास्तव, मनीष मोदी, सचिन दुबे, शिवम जोशी, डॉ. विजय तिवारी, निखिल जोशी, प्रफुल्ल शर्मा, दीपक ठाकुर, अर्जुन तिवारी, विवेक शुक्ला, शैलेन्द्र दुबे, चंद्रशेखर दुबे आदि का सराहनीय योगदान रहा।




Comments
Post a Comment