ब्लू स्टार वाटर अवार्ड से कृषि विभाग सम्मानित

- कार्यालय में रूफ वॉटर हार्वेस्टिंग कर संचित किया बारिश का पानी




भारत सागर न्यूज/देवास।
जिले में अमृत संचय अभियान के तहत जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए जल संचय के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर संस्थानों को सम्मानित करने के लिए जिला प्रशासन और अमृत संचय अभियान टीम ने मल्हार स्मृति मंदिर देवास में ब्लू स्टार वाटर अवार्ड अलंकरण समारोह–2025 का आयोजन किया।




अमृत संचय अभियान के तहत जल संरक्षण के लिए जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं में कृषि कार्यालय देवास के उपसंचालक गोपेश पाठक को समारोह में महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल, कलेक्टर ऋतुराजसिंह सहित अन्य अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने सम्मानित किया। 




पाठक ने बताया कि कार्यालय में हमने जल संरक्षण के लिए रूफ वॉटर हार्वेस्टिंग कराई है, जिसका परिणाम बेहद आशाजनक रहा। हमारे कार्यालय का बोरिंग गर्मी के दिनों में भी पर्याप्त पानी देता है। 



उन्होंने सभी लोगों से रूफ वॉटर हार्वेस्टिंग करवाने की अपील की। इस सम्मान पर कृषि विभाग के कार्यालय में मुख्यमंत्री से सम्मानित कृषक धर्मेंद्रसिंह राजपूत ने पाठक का स्वागत किया। इस अवसर पर सहायक संचालक विलास पाटिल, पूर्व उप संचालक लोकेश गंगराड़े, एडीए तिर्की मैडम, वरिष्ठ कृषि अधिकारी राहुल जायसवाल आदि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा