प्रदेश सरकार की विफलता युवक कांग्रेस करेगी आन्दोलन आज उज्जैन से होगी शुरुआत
भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा । मप्र सरकार की विफलताओं के खिलाफ युवक कांग्रेस द्वारा पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जायेगा।इसकी शुरुआत आज उज्जैन से होगी। मघ्य प्रदेश युवक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष यश घनघोरिया प्रदेशाध्यक्ष का पद संभाहलाने के बाद आज पहली बार उज्जैन आयें।
इस दौरान उन्होंने मिडिया के साथ बातचीत में कहा कि मप्र की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर असफल रही है। प्रदेश में हर तरफ अराजकता का माहौल है। महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहें हैं और हर दिन चालीस महिलाएं लापता हो रही है। वहीं युवाओं को बेरोजगारी ने जकड़ रखा है।
जिसके चलते वह पलायन करने को मजबूर हैं। आपने बताया कि केंद्र सरकार ने मनरेगा योजना का नाम बदलकर अपनी ओछी मानसिकता उजागर कर दी है। इन्हीं सब बातों को लेकर युवक कांग्रेस द्वारा पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जायेगा । जिसके तहत कलेक्टर और नगर निगम कार्यालय का घेराव किया जायेगा। प्रेस कांफ्रेंस में जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष अर्पित यादव भी मौजूद थे।



Comments
Post a Comment