सर्वश्री विश्वकर्मा वंशज जिला देवास की समीक्षा बैठक आयोजित
भारत सागर न्यूज/देवास। श्री विश्वकर्मा मंदिर महावीर नगर देवास पर सर्वश्री विश्वकर्मा वंशज की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में 17 सितंबर 2025 को विश्वकर्मा पूजन दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित शोभायात्रा के संबंध में चर्चा की गई। इस दौरान यात्रा की कमियों और विशिष्टता को लेकर बात हुई। ताकि अगले वर्ष की यात्रा को और भव्यता दी जा सके।
बैठक में बताया गया कि शोभायात्रा के लिए एकत्रित दान राशि में से 11 हजार रुपए सर्वश्री विश्वकर्मा वंशज जिला देवास संगठन की ओर से भगवान श्री विश्वकर्मा मंदिर में भेंट स्वरूप दान की गई। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 18 जनवरी को सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। साथ ही शहर में निकलने वाली जन चेतना रैलियों के स्वागत के लिए भी मंच लगाने की बात पर सहमति बनी। बैठक में बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु और मातृशक्ति उपस्थित रहीं।
इस दौरान सर्वश्री विश्वकर्मा वंशज जिला देवास के अध्यक्ष पी.डी. शर्मा, कोषाध्यक्षर राधेश्याम पांचाल, ओम प्रकाश पेडीवाल (सर), संगठन मंत्री छगनलाल पिपलोदिया, उपाध्यक्ष रमेश विश्वकर्माद्व मंदिर समिति अध्यक्ष राकेश शर्मा, जांगीड़ ब्राम्हण महासभा जिलाध्यक्ष पप्पू शर्मा सहित अनिल पांचाल, विष्णु विश्वकर्मा, सुरेश कारपेंटर, हुकुमचंद शर्मा, प्रवीण शर्मा, लेखराज शर्मा, मुकेश पांचाल हाटपीपल्या, रंजना शर्मा, संगीता शर्मा, नवरत्न पेड़ीवाल, संगीता निरंजन शर्मा, अंतिम राजीव शर्मा, शांति लेखराज शर्मा, चेतना शर्मा आदि उपस्थित थे।
.jpg)


Comments
Post a Comment