बड़ी खबर: खाचरौद जेल से तीन कैदी फरार, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप...!
बड़ी खबर
भारत सागर न्यूज/खाचरोद। खाचरौद जेल से तीन कैदियों के फरार होने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि जेल में चल रहे मेंटेनेंस कार्य की आड़ लेकर कैदी सुरक्षा घेरा तोड़ने में सफल रहे। घटना की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।
मामले की जानकारी मिलते ही खाचरौद थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर रवाना हुए। फरार कैदियों की तलाश के लिए आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।



Comments
Post a Comment