नागदा स्टेशन पर दिव्यांग से बर्बरता करने वाला जीआरपी आरक्षक मानसिंह टेकाम सस्पेंड

ब्रेकिंग न्यूज़




भारत सागर न्यूज/नागदा/संजय शर्मा ।
नागदा जंक्शन प्लेटफॉर्म नंबर 1  पर जीआरपी आरक्षक मान सिंह टेकाम ने एक विकलांग व्यक्ति को मानवता की हदे पार करते हुए बर्बरता पूर्वक लात घुसो से मारा.. व्यक्ति प्लेटफॉर्म पर ही लेटा हुआ था। 




जिसको वहा से भगाने के लिए आरक्षक ने लात घुसे चलाना शुरू कर दिए जिसका वीडियो दूसरी ट्रेन में बैठे किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया 




जिसके बाद नागदा रेलवे स्टेशन पर दिव्यांग युवक को बेरहमी से पीटने वाला प्रधान आरक्षक मानसिंह टेकाम सस्पेंड हो गया  जीआरपी एसपी पद्मविलोचन शुक्ला ने तत्काल प्रभाव से जारी किया आदेश ...। 




मामले में भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश जैन व संस्था स्नेह प्रमुख पंकज मारू ने रेलवे के विभिन्न मंच पर जीआरपी आरक्षक की अमानवीयता के खिलाफ शिकायत की थी, इस पर रेलवे ने भी त्वरित कार्यवाही की।




Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन