सिंहस्थ लैंड पुलिंग योजना निरस्त किसानों में खुशी का माहौल मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा । सरकार द्वारा उज्जैन में सिंहस्थ लैंड पुलिंग योजना को निरस्त कर दिया गया है। इससे किसानों में खुशी का माहौल है। आज उन्होंने आतिशबाजी कर खुशियां मनाई। सरकार द्वारा उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ के लिए लैंड पुलिंग योजना बनाई थी।
इसका भारतीय किसान संघ द्वारा विरोध किया जा रहा था और 26 दिसंबर को फिर कोठी पैलेस स्थित कलेक्टर कार्यालय पर डेरा डालो घेरा डालो आन्दोलन की चेतावनी थी। लेकिन इसके पहले ही सरकार ने किसान नेताओं से बातचीत करने के बाद सिंहस्थ लैंड पुलिंग योजना को निरस्त कर दिया।
इससे किसानों में खुशी का माहौल है आज उन्होंने भारतीय किसान संघ कार्यालय पहुंच कर आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को धन्यवाद देते हुए आभार जताया है।
भारतीय किसान संघ के प्रदेशाध्यक्ष कमल आंजना ने बताया कि सरकार ने सिंहस्थ लैंड पुलिंग योजना निरस्त तो कर दी है। लेकिन अभी भी कुछ कमियां रह गई है।इसको लेकर भी बातचीत चल रही है।




Comments
Post a Comment