भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत




भारत सागर न्यूज/देवास। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष किशोर सिंह राजपूत एवं जिला महामंत्री ठाकुर गुणपाल सिंह पवार के नेतृत्व में भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा का भव्य स्वागत किया गया। 




कार्यक्रम के दौरान आतिशबाजी व पुष्पमालाओं से जोरदार अभिनंदन हुआ और पूरे आयोजन में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रमुख पदाधिकारी एवं समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे। 




कार्यक्रम में अनूप सिंह जादौन, भारत सिंह पटलावदा, फूल सिंह चावड़ा, भारत सिंह बाडोली, केसर सिंह देवगढ़, विजय सिंह पवार, रूप सिंह अजीजखेड़ी, मेहरबान सिंह चावड़ा, महेंद्र सिंह झाला, गट्टू सिंह पवार, भूपेंद्र सिंह, लाखन देवड़ा, महेंद्र सिंह यादव, अशोक झिनिवाल, धर्मेंद्र चंदेल, सुरेश टिकोदिया, 




सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा