आद्यगौड़ सनाढ्य ब्राह्मण समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन

- कई युवक-युवतियों के इस दौरान बन गए जोड़े
- प्रदेश सहित देशभर से समाज बंधु व विवाह योग्य युवक-युवती हुए शामिल




भारत सागर न्यूज/देवास।
प्रादेशिक गौड़ आद्यगौड़ सनाढ्य ब्राह्मण समाज का विवाह योग्य युवक-युवती  परिचय सम्मेलन इंदौर के एक निजी गार्डन में आयोजित हुआ। देवास आद्यगौड़ ब्राह्मण समाज के संयोजक सुरेश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम प्रमुख संरक्षक विधायक रमेश मेंदोला, संस्थापक अध्यक्ष पं. केदारलाल शर्मा, समाज अध्यक्ष पं. कृष्ण बिहारी शर्मा, परिचय सम्मेलन के अध्यक्ष पं. अजय त्रिवेदी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। 




सम्मेलन में देवास, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, धार कई देश एवं प्रदेशभर के जिलों से समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों ने भाग लिया। मंच से ही अपना परिचय दिया। कई जोड़े इस दौरान बन गए। स्वागत भाषण मातृशक्ति अध्यक्ष लता जोशी ने दिया। मातृशक्ति ने भी कार्यक्रम की व्यवस्था संभाली। इस दौरान सामाजिक पुस्तिका स्मारिका का विमोचन किया गया। 




देवास से समाज के अध्यक्ष मधुसूदन शर्मा, पूर्व अध्यक्ष दिनेश तिवारी, संयोजक सुरेश शर्मा, श्याम शर्मा, मंगेश शर्मा, संजय तिवारी, चंद्रपाल शर्मा, पंकज प्रधान, मनीष तिवारी, पंकज पंडित सहित कई समाजबंधुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन गोपाल शर्मा भारद्वाज एवं सुरेंद्र शर्मा ने किया। आभार कुंज बिहारी शर्मा ने माना।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा