नगर पालिका परिषद द्वारा नायन स्थित फिल्टर प्लांट की सफाई का कार्य प्रारम्भ हुआ।




भारत सागर न्यूज/खाचरौद। उक्त जानकारी देते हुए नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद भरावा ने बताया कि विगत दिनों निरीक्षण के दौरान फिल्टर प्लांट पर गाद जमी हुई नजर आने पर नगर पालिका अध्यक्ष भरावा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी रवि गुप्ता के निर्देश पर नायन स्थित फिल्टर प्लांट की सफाई का कार्य प्रारम्भ हुआ। जिससे नगर में साफ व स्वच्छ पेयजल नागरिको को प्रदाय होगा।




भरावा द्वारा प्लांट का निरीक्षण कर नगर में पेयजल व्यवस्था सुव्यवस्थित करने हेतु अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किया। नगर को साफ व स्वच्छ पेयजल प्रदाय हेतु नगर पालिका परिषद दृढ़ संकल्पित हैं।




भरावा ने बताया कि आगामी शनिवार को फिल्टर प्लांट की सफाई के चलते नगर में जल प्रदाय नही हो सकेगा। नागरिको को हो रही असुविधा हेतु अध्यक्ष गोविंद भरावा द्वारा खेद प्रकट करते हुए नागरिकों से सहयोग की अपील की है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा