देवास: एबी रोड ग्रीन बेल्ट से अतिक्रमण हटाया, निगम की कार्रवाई जारी




भारत सागर न्यूज/देवास। देवास के एबी रोड स्थित ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में आज नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की। निगम अमले ने यहां बने अवैध अतिक्रमणों को हटाया। अधिकारियों का कहना है कि ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रूप से दुकानें और ठेलों ने जगह घेर रखी थी, जिससे यातायात और साफ-सफाई पर असर पड़ रहा था।




निगम टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से इन अतिक्रमणों को हटाया और परिसर को खाली करवाया 




निगम अधिकारियों ने बताया कि शहर की सुंदरता और सुगम यातायात के लिए ग्रीन बेल्ट क्षेत्रों को अवैध कब्जों से मुक्त कराना आवश्यक है।




कार्रवाई के दौरान निगम ने लोगों को चेतावनी भी दी है कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा