उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बाबा महाकाल का लिया आशीर्वाद




भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज बाबा महाकाल के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि आज भारत दुनिया में अलग रूप से पहचाना जा रहा है।




मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा कल रात उज्जैन आयें थे जिन्होंने रात्रि विश्राम यही किया। आज़ उज्जैन से रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री डॉ मोहन और जे पी नड्डा ने महाकाल मंदिर पहुंच कर बाबा महाकाल के दर्शन किये। 




इस दौरान उन्होंने गर्भ गृह में जाकर बाबा महाकाल की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बातचीत में कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की पहचान दुनिया में एक अलग रूप में हों रही है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा