हनुमान अष्टमी पर देवास में भक्ति की लहर—खेड़ापति हनुमान नगर भ्रमण पर हजारों भक्त उमड़े 🙏🔥




भारत सागर न्यूज/देवास। हनुमान अष्टमी के पावन अवसर पर आज देवास भक्ति में सराबोर हो उठा…सुबह ठीक 5 बजे एमजी रोड स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर से पारंपरिक प्रभात फेरी निकली—और जैसे ही बाबा रथ में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले… पूरा शहर जयकारों से गूंज उठा।




जगह-जगह आतिशबाज़ी… भक्ति संगीत पर नृत्य करते श्रद्धालु… और भगवान के दर्शन के लिए उमड़ी भारी भीड़—हर दृश्य अद्भुत और दिव्य। खेड़ापति मंदिर को इस अवसर पर आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया है।




आज दिनभर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, और सबसे खास— 21,000 लड्डुओं का भव्य महाभोग , जिसे देखने और प्रसादी पाने भक्तों का उत्साह चरम पर है। शाम 8:30 बजे होने वाली महाआरती में भारी भीड़ की संभावना है। देवास में हनुमान अष्टमी… भक्ति, उत्साह और दिव्यता का अद्भुत संगम। 🙏🔥जय श्री राम… जय बजरंग बली!

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा