शासकीय महाविद्यालय हाटपिपल्या में व्याप्त समस्याओं को लेकर एबीवीपी ने मेन गेट पर लगाया ताला, जमकर की नारेबाजी
भारत सागर न्यूज/हाटपिपल्य/संजू सिसोदिया । शासकीय महाविद्यालय हाटपिपल्या में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मेन गेट पर ताला लगाकर धरना प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की इस दौरान महाविद्यालय के प्रोफेसर भी बाहर ही खड़े रहे ! महाविद्यालय में व्याप्त समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया गया ।
मौके पर पहुंची तहसीलदार सोनम भगत को एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन देकर समस्याओं से अवगत कराया,
तहसीलदार ने गेट खुलवाकर महाविद्यालय का निरीक्षण किया व समस्याओं को हल करने के लिए महाविद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिए।




Comments
Post a Comment