शहर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था ट्रैफिक पुलिस उतरी सड़क पर वाहन चालकों को दी समझाइश....




भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा । शहर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए यातायात पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है। पुलिस द्वारा सड़क पर उतर कर चालानी कार्रवाई करते हुए वाहन चालकों को समझाइश दी जा रही है।




महाकाल लोक बनने के बाद शहर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। जिसके चलते यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। बिगड़ी हुई यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए यातायात पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहें हैं। 




कल शाम यातायात पुलिस का अमला सड़क पर उतरा। इस दौरान शहर के व्यस्तम क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से खड़े वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए 




उन्हें समझाइश दी गई। यातायात पुलिस के सूबेदार इंद्रपाल सिंह ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।




Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा