सेवा के हर संकल्प को साकार कर रही है मां चामुंडा सेवा समिति- समाजसेवी डॉ. विकास सिंह

- हनुमान अष्टमी पर सर्वोदय चैरिटेबल ट्रस्ट एवं अन्य दानदाताओं के सहयोग से गरीब बस्तियों में जरूरतमंदों को वितरित किए कंबल




भारत सागर न्यूज/देवास।
मां चामुंडा सेवा समिति, बीएनपी सेवा समिति एवं अनुकरणीय दानदाताओं के सहयोग से सेवा के हर संकल्प को साकार करते हुए प्रतिदिन रात्रि में दिव्यांगों, जरूरतमंदों,असहायों को कंबल वितरित किए जा रहे हैं। समाजसेवी डॉ. विकास सिंह ने कहा निरंतर जरूरतमंदों, दिव्यांगों को कंबल वितरित कर सेवा के हर संकल्प को साकार कर रही है मां चामुंडा सेवा समिति। 




हनुमान अष्टमी के पावन अवसर पर समिति द्वारा  संभागायुक्त, कलेक्टर, एसपी, नगर निगम कमिश्नर, बीएनपी के मुख्य महाप्रबंधक केदारनाथ महापात्रा, सीनियर कमांडेंट संदीप कुमार एस, समाजसेवी डॉ. विकास सिंह दिल्ली, वीरेंद्र गोयल, रामाश्रय मिश्रा, सुनील व्यास के मार्गदर्शन व समिति संयोजक रामेश्वर जलोदिया के नेतृत्व में शहर की विभिन्न गरीब बस्तियों में जरूरतमंदों, असहायों, दिव्यांगों को कंबल वितरित किए गए। कई गरीब बस्तियों में ऐसे जरूरतमंद देखे गए, जिनके पास तन ढंकने के कपड़े तक नहीं है। ऐसी कड़कड़ाती ठंड में कंबल पाकर उनके चेहरे खिल उठे। 




समाजसेवी वीरेंद्र गोयल ने कहा कि मां चामुंडा सेवा समिति मानव सेवा के कार्य निरंतर कर रही है। यह अनुकरणीय है व मानवता की एक मिसाल है। जलोदिया ने कहा कि सर्वोदय चैरिटेबल ट्रस्ट के समाजसेवी वीरेंद्र गोयल ने प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी कम्बल वितरण में अनुकरणीय योगदान दिया है। दानदाताओं के सहयोग से रात्रि में कंबल वितरित किए जा रहे हैं और यह अभियान शीतलहर तक निरन्तर जारी रहेगा। इस अवसर पर मां चामुंडा सेवा समिति के नरेंद्र मिश्रा, रामेश्वर जलोदिया, प्रतापसिंह मेहता, दिनेश सांवलिया, नारायण व्यास, सुशील शिंदे, अभिषेक अवस्थी, अवधेश तिवारी, मातृशक्ति मंजू जलोदिया, सुधा सोलंकी प्रेमलता चौहान, संगीता जोशी, मनीष जोशी, कला तंवर आदि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा