अंतरराष्ट्रीय ध्यान दिवस पर शासकीय महाविद्यालय में ध्यान कार्यक्रम आयोजित हुआ ।
भारत सागर न्यूज/देवास। अंतरराष्ट्रीय ध्यान दिवस के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय बागली मप्र जन अभियान परिषद द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम की कक्षा में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को ध्यान का अभ्यास कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान हार्टफुलनेस संस्था, हैदराबाद के माध्यम से रात्रि 8 बजे आयोजित होने वाले ऑनलाइन ध्यान शिविर से जुड़ने हेतु छात्र-छात्राओं का पंजीयन भी कराया गया।
इस अवसर पर रामचंद्र मिशन, हैदराबाद की संस्था हार्टफुलनेस द्वारा प्रशिक्षित परामर्शदाता राजेंद्र सिंह सेंधव ने छात्र-छात्राओं को ध्यान करवाया गया।
वहीं विकासखंड समन्वयक प्रफुल्ल पाठक ने ध्यान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ध्यान से मानसिक शांति, एकाग्रता और सकारात्मक सोच का विकास होता है, जो नेतृत्व क्षमता को सशक्त बनाता है।
कार्यक्रम में परामर्शदाता अशोक भाटी, गोकुल राठौर, अवधेश शर्मा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है
कि रात्रि 8:00 बजे आयोजित ऑनलाइन ध्यान शिविर में जन अभियान परिषद के परामर्शदाता, नवांकुर संस्था के सदस्य, छात्र-छात्राएं एवं प्रस्फुटन समिति के कार्यकर्ता अपने-अपने परिवारों के साथ ऑनलाइन जुड़कर ध्यान अभ्यास में सहभागी बने।






Comments
Post a Comment