स्टेट रेनबुकान कराटे बेल्ट ग्रेडिंग, साराह फारूकी और अक्षज कौशिक को कराटे में ब्राउन बेल्ट
भारत सागर न्यूज/देवास। चाईबासा स्पोर्ट्स एकेडमी, इन्दौर द्वारा श्री कृष्ण पब्लिक स्कूल में स्टेट रेनबुकान कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें इन्दौर के कुल 15 खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता प्राप्त की। सभी सफल खिलाड़ियों को इंडियन रेनबुकान कराटे-डो एसोसिएशन की ओर से प्रमाण पत्र एवं बेल्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया।
ग्रेडिंग परीक्षा में ब्राउन बेल्ट प्राप्त करने वालों में अक्षज कौशिक (दिल्ली पब्लिक स्कूल) एवं साराह फारूकी (एम.ए.बी.एफ.एम.) शामिल हैं। पर्पल बेल्ट लोकिता जैन एवं स्वानंद कांबले (ईवा वर्ल्ड स्कूल) को प्रदान की गई। ब्लू बेल्ट श्रेष्ठ कश्यप (दिल्ली पब्लिक स्कूल), अशीर अहमद, नभया रावत एवं ताशय नारिया (चोइथराम स्कूल) ने हासिल की। ऑरेंज बेल्ट इसरा मिशाल (आर्ंजेस इंटरनेशनल स्कूल), निशिका भारद्वाज (एमरल्ड हाइट वर्ल्ड स्कूल) तथा अर्जुन पाण्डे (द इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बॉम्बे) को दी गई। वहीं येलो बेल्ट नियंशी (एमरल्ड हाइट वर्ल्ड स्कूल), दानियाल समी खान (चोइथराम स्कूल), प्राचीता प्रसाद (होली फैमिली कॉन्वेंट स्कूल) एवं मानव कीमती (सेंट रेफेल्स एकेडमी) ने प्राप्त की।
सभी सफल खिलाड़ियों को कराटे प्रशिक्षक एवं अंतरराष्ट्रीय सेल्फ डिफेंस एक्सपर्ट मास्टर सईद आलम ने प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मास्टर सईद आलम ने अपने उद्बोधन में कहा कि “कराटे केवल आत्मरक्षा की कला नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, आत्मविश्वास और चरित्र निर्माण का सशक्त माध्यम है। आज के समय में बच्चों को शारीरिक फिटनेस के साथ मानसिक रूप से भी मजबूत होना आवश्यक है। कराटे उन्हें जीवन की हर चुनौती का सामना करने की क्षमता देता है।” उन्होंने सभी खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत फैजान खान, अभ्युदय सिंह चौहान, जयदीप वर्मा एवं माही पाल ने किया। कार्यक्रम का संचालन शिनम खान ने किया, जबकि अंत में सुमित्रा चंद्रवंशी ने आभार व्यक्त किया।



Comments
Post a Comment