म ० प्र० मे नागदा शहर निवेश के लिये सबसे उपयुक्त शहर विकास के पंख नागदा मे भी लगना चाहिये -




भारत सागर न्यूज/नागदा। म ० प्र० के उर्जावान मुख्यमंत्री श्री मोहन जी यादव म० प्र० को सम्पनन सुखद और सांस्कृति म० प्र० बनाए जाने दीर्घकालीन लक्ष्य प्राप्ति के लिये निरन्तर प्रदेश मे चहुमुखी औघोगिक विकास के लिये प्रयत्नशील है  वेसे भी  मध्यप्रदेश में इन दिनो निवेश को लेकर सुर्खियो मे बना हुआ  इस सुर्खियो के यजमान है म.प्र. के उर्जावान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव। प्रदेश को समृद्धि और विकसित प्रदेश की कतार में सबसे आगे की पंक्ति में खड़ा करने का जुनून लेकर मुख्यमंत्री डा ० यादव के नेतृत्व मे लगातार कार्यक्रम गतिमान है। 




मुख्यमत्री निरन्तर निवेशको से मिल रहे है और उन्हें मध्यप्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित कर रहे है। जिसमे बैंगलूरू,  कोलकाता, गुजरात और  सुदूर पूर्वोत्तर के असम में उनकी निवेशको से सार्थक चर्चाएँ व मुलाकातें हुई है। उधर इंग्लैण्ड, स्पेन और दुबई की उनकी यात्राएँ भी निवेशक के नजरिये से सफल रही है। पिछले दिनो कई बड़े औद्योगिक घराने म.प्र. की नीतियों से प्रभावित होकर यहां निवेश के लिए तत्पर है। म.प्र. के धार में पीएम मित्र पार्क की आधारशिला रखी जा चुकी है।




वैश्विक निवेशको के लिए खुला मध्यप्रदेश-

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की दुबई और स्पेन सहित कई विदेश यात्राओं से विदेशी निवेशको के साथ नए अवसर  खुल रहे है। प्रदेश में आईटी, पर्यटन, स्वास्थ्य, खनन, कृषि-आधारित उद्योगो में निवेश की अपार संभावनाएं है।

नागदा शहर निवेश के लिये सबसे उपयुक्त शहर -

समाजसेवी राजेश सकलेचा ने म० प्र० के उर्जावान झुजारू मुख्यमत्री मोहन यादव जी से मांग करी की जिस प्रकार  पुरे प्रदेश में विकास की गंगा बहाते हुए विभिन्न स्थानों पर उद्योगो की स्थापना हेतु निवेश के प्रस्ताव उद्योगपतियो से लिये जा रहे है तथा मालवा क्षेत्र को भी विकसित करने की योजना पर कार्य कर रहे इसी तर्ज पर  मालवा क्षेत्र के महत्वपूर्ण औद्योगिक नगरी नागदा को भी इस श्रेणी मे लीया जा सकता  है जिससे विकास की रफ्तार को पंख तो लगेगे ही साथ ही रोजगार की प्रबल सभावनाये कई गुना बढ जायेगी जबकि नागदा शहर निवेश के लिए सबसे उपयुक्त शहर है। वर्तमान में नागदा नगर रेल एवं सड़क यातायात की दृष्टि से महानगरो से सीधे तौर पर जुड़ा है। साथ ही नागदा में चंबल नदी प्रवाहमान है जिसमें पुरे वर्षभर पानी रहता है क्योंकि यहां छोटे-बडे बांधो के माध्यम से पानी का संग्रहण किया गया है। परिवहन एवं पानी की उपलब्धता के चलते यहां उद्योगो के संचालन की संभावनाएँ बहुत ज्यादा है। यहां आसपास बड़ी मात्रा में शासकीय भूमि स्थित है जहां उद्योगो की स्थापना की जा सकती है। जिससे नागदा के साथ-साथ मालवा क्षेत्र के बेरोजगारो को रोजगार उपलब्ध हो सकेंगे। यहां विकास की अपार संभावनाएँ है।

नागदा में नये उद्योगो की स्थापना आवश्यक-

प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के द्वारा  जिस प्रकार धार, उज्जैन व अन्य नगरो का विकास किया जा रहा है उसी प्रकार नागदा नगर को भी विकास की धारा में लाकर इस  क्षेत्र को उन्नत बनाया जा सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन