गांजा–भांग चौराहे पर करंट से वानर महाराज का निधन, सनातन समाज ने श्रद्धा व विधि-विधान से किया अंतिम संस्कार




भारत सागर न्यूज/देवास। देवास से एक भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है। गांजा–भांग चौराहे पर करंट लगने से वानर महाराज का दुखद निधन हो गया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। सनातन समाज के लोगों ने आस्था और सम्मान के साथ वानर महाराज का अंतिम संस्कार किया।




मंगलवार को गांजा–भांग चौराहे पर करंट की चपेट में आने से वानर महाराज की मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गोसेवक जीतू रघुवंशी सहित कई सनातनी समाज के लोग मौके पर पहुंचे और भावपूर्ण वातावरण में अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू कीं।सभी समाजजनों ने मिलकर विधि–विधान से वानर महाराज का अंतिम संस्कार किया। इस दौरान पूरा माहौल श्रद्धा, भक्ति और संवेदनाओं से भरा रहा। लोगों ने वानर महाराज में भगवान हनुमान जी की झलक महसूस करते हुए जयकारों के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की।




गोसेवक जीतू रघुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि अस्थि विसर्जन के पश्चात शनिवार, 20 दिसंबर 2025 को गांजा–भांग चौराहे पर वानर महाराज का ‘12वां’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर महाप्रसादी वितरण भी किया जाएगा।सनातन समाज के लोगों ने सामूहिक प्रार्थना करते हुए भगवान हनुमान जी से वानर महाराज को अपने चरणों में स्थान देने की कामना की।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा