अ.भा. वाल्मीकि महापंचायत में अमर रांगवे शहर अध्यक्ष बने




भारत सागर न्यूज/देवास। अखिल भारतीय वाल्मीकि महापंचायत के राष्ट्रीय सचिव व प्रभारी मध्यप्रदेश राहुल निंधाने रतलाम के अनुमोदन पर तथा चौधरी सुरेन्द्र कुमार लोहट, संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय वाल्मीकि महापंचायत नई दिल्ली की अनुमति एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामसेवक कटारे ग्वालियर एवं 




नवीन पारछे वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष शाजापुर की अनुशंसा पर अनिल कराड़े प्रदेशअध्यक्ष राजगढ़ ब्यावरा द्वारा अमर रांगवे पिता आनंद रांगवे को अखिल भारतीय वाल्मीकि महापंचायत में देवास शहर अध्यक्ष नियुक्त किया है। उम्मीद है कि रांगवे संगठन की नियमावली को ध्यान में रखते हुए कौम हित में काम करेंगे तथा मध्य प्रदेश में राहुल निंधाने से चर्चा करते हुए संगठन का विस्तार करेंगे। 




इस अवसर पर सचिन आदिवाल, जितेन्द्र फ़तरोड़, महेंद्र घारु, पिंटू बंजारे, शंकर सांगते, कुंदन मेहरा सहित वाल्मीकी समाजजनो, इष्टमित्रो ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया है।



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा