मारुति सुजुकी ने आज़ाद मोटर्स को किया सम्मानित, ऑल इंडिया मास मीट में मिला अवॉर्ड




भारत सागर न्यूज/देवास। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड द्वारा चंडीगढ़ (पंजाब) में आयोजित ऑल इंडिया मास मीट के दौरान मध्यप्रदेश के देवास स्थित आज़ाद मोटर्स को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। 




सेंट्रल फोर रीजन (म.प्र.) से सर्वाधिक सर्विस लोड के लिए आज़ाद मोटर्स के उत्कृष्ट कार्य और बेहतरीन प्रदर्शन की सराहना करते हुए मारुति सुजुकी की टीम ने उन्हें अवार्ड से सम्मानित किया। कार्यक्रम में देशभर से चयनित डीलर और सर्विस सेंटर प्रतिनिधि उपस्थित रहे। 




इस अवसर पर मारुति सुजुकी के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि आज़ाद मोटर्स ने गुणवत्ता, ग्राहक संतुष्टि और सेवा के उच्च मानकों को बनाए रखते हुए लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, जो अन्य सर्विस सेंटर्स के लिए प्रेरणादायक है। आज़ाद मोटर्स की टीम ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने समर्पित स्टाफ, तकनीकी दक्षता और ग्राहकों के विश्वास को दिया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ग्राहकों को बेहतर, तेज और विश्वसनीय सेवाएं प्रदान करने के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा