युकां प्रदेशाध्यक्ष घनघोरिया एवं राष्ट्रीय महासचिव चौहान का इंटक ने किया स्वागत
भारत सागर न्यूज/देवास। युवा कांग्रेस जिला स्तरीय बैठक का आयोजन देवास में किया गया। जिसमें युवा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष यश घनघोरिया का प्रथम नगर आगमन हुआ। घनघोरिया के साथ भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रदेश प्रभारी शिवी सिंह चौहान भी उपस्थित थे।
इंटक मप्र मीडिया प्रभारी कैलाश वर्मा ने बताया कि नवनियुक्त पदाधिकारी प्रदेशाध्यक्ष घनघोरिया एवं राष्ट्रीय महासचिव चौहान का पूर्व महापौर ठा. जयसिंह एवं पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी के नेतृत्व में उज्जैन रोड पर जोरदार स्वागत पुष्पमाला पहनाकर किया गया।
इस दौरान लाखन सिंह ठाकुर, दिलीप परमार, सलीम मामू, जाधव, पंजाबराव काले, सकलेचा, अशोक मित्तल, पुरूषोत्तम शर्मा सहित इंटक पदाधिकारी व कार्यकर्ता बडी संख्या में उपस्थित थे।



Comments
Post a Comment