जो परमात्मा शिव की शरण में चला जाता है उसके सारे संकट दूर हो जाते हैं- ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी
भारत सागर न्यूज/देवास। परमात्मा पर अटूट भरोसा,निश्चय और धैर्य की शक्ति से बड़ा शस्त्र इस दुनिया में अन्य कोई नहीं है। प्रत्येक मनुष्य आत्माएं ईश्वरीय मत पर चलकर ऐसे श्रेष्ठ सौभाग्य के अधिकारी बनें। संसार को रहने लायक बनाना है तो अच्छा सोचो, अच्छा सुनो अच्छा बोलो और अच्छे कर्म करो। परमात्मा शिव जगत का आधार है। जो उनका आराधक साधक होता है, जो बाबा शिव की सच्चे मन से आराधना करता है।
उसका जीवन धन्य हो जाता है। जो परमात्मा शिव की शरण में चला जाता है, उसके जीवन के सारे संकट दूर हो जाते हैं। यह विचार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय कालानी बाग सेंटर में मनाए गए परमात्मा के पधरावणी कार्यक्रम के दौरान संस्था की जिला संचालीका ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी ने व्यक्त किए। दीदी ने आगे कहा कि बंधन में रहने वाली हर माता बहनों को मेरा यही कहना है कि हर परिस्थिति में शिव शक्ति बन निडर हो सामना करें। सर्व संबंधों का रस शिव बाबा से लो।
बाबा यही सिखाते हैं। राजयोग के साथ-साथ परमात्म महा वाक्य मुरली को जरूर सुनना चाहिए। मुरली से ही हमारे अंदर दिव्य गुण की धारणा होती है। और हर समस्या का समाधान मिल जाता है। दीदी ने आगे कहा कि जो कर्म देह, अभिमान, काम, क्रोध लोभ, मोह, अहंकार, ईर्ष्या आलस्य आदि के वशीभूत होकर किए जाते हैं वह पाप कर्म है। और जो सेवा दान परोपकार की भावना से किए जाते है वह पुण्य कर्म है। कार्यक्रम का शुभारंभ संत पूर्णानंद जी महाराज ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी एवं मदन मोहन दास के सानिध्य में मोमबत्ती जलाकर व केक काट कर किया गया है।
मुख्य अतिथि समाजसेवी नारायण व्यास, रामेश्वर जलोदिया एवं उम्मेद सिंह राठौड़ थे। इस अवसर पर मां चामुंडा सेवा समिति के नारायण व्यास, रामेश्वर जलोदिया, उम्मेद सिंह राठौर, दिनेश सांवलिया, ब्रह्माकुमारी ज्योति दीदी, अपुलश्री दीदी, मंजू जलोदिया, प्रेमलता चौहान, सुधा सोलंकी, संगीता जोशी, एकता बहन, हेमा वर्मा बहन विवेक भाई, बंसीलाल राठौर भाई, अफजल भाई आदि संस्था से जुड़े भाई बहन उपस्थित थे।




Comments
Post a Comment