सर्व समाज के अधिकारों के लिए होगा शक्ति प्रदर्शन, सोनकच्छ में गरजेगी हुंकार
- राजपूत करणी सेना के तत्वावधान में विशाल आयोजन
भारत सागर न्यूज/देवास। सर्व समाज के हितों, अधिकारों और सम्मान की रक्षा को लेकर सोनकच्छ में एक विशाल हुंकार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन राजपूत करणी सेना के तत्वावधान में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर विशाल सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में संपन्न होगा।
आयोजकों के अनुसार 14 दिसंबर, रविवार को दोपहर 12 बजे देवास जिले के सोनकच्छ स्थित मंडी प्रांगण में यहां आयोजन होगा। इस हुंकार कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज़ को एकजुट कर मजबूती से उठाना है, ताकि अधिकारों के संरक्षण, सामाजिक न्याय एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर गंभीर चर्चा की जा सके। आयोजन में विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, युवा, महिलाएं एवं सर्व समाज के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में सहभागिता करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एकता, सम्मान, अधिकारों की रक्षा तथा जनहित से जुड़े विषयों पर वक्ताओं द्वारा विचार रखे जाएंगे। साथ ही समाज को एकजुट होकर अन्याय के विरुद्ध आवाज बुलंद करने का संदेश दिया जाएगा। राजपूत करणी सेना के पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से आह्वान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मंडी प्रांगण, सोनकच्छ पहुंचकर इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाएं और सर्व समाज के हित में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।



Comments
Post a Comment