प्रांतीय अध्यक्ष श्रेयांश तिवारी आयें गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज ने किया स्वागत समाज कों संगठित करने का निर्णय




भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा। अखिल भारतीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज युवा विंग के प्रदेशाध्यक्ष श्रेयांश तिवारी आज उज्जैन आयें। इस दौरान स्थानीय समाजजनों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। 




अखिल भारतीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज युवा विंग का प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद श्रेयांश तिवारी आज पहली बार उज्जैन आयें। इस दौरान गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज की तीनों इकाईया सिंहपुरी, कार्तिक चौक एवं फ्रीगंज द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। 




इस मौके पर बैठक आयोजित की गईं जिसमें अजाक्स संगठन के प्रदेशाध्यक्ष सन्तोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज पर की गई टिप्पणी की निंदा करते हुए समाज के युवाओं को संगठित करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक पार्षद पंडित अर्पित दुबे एवं अमर डब्बावाला सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद थे। वहीं बैठक के बाद नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष श्रेयांश तिवारी ने बातचीत में कहा कि सबको साथ लेकर जल्दी ही प्रदेश इकाई का गठन किया जायेगा।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा