इंटक ने श्रद्धांजलि सभा में उठाई श्रमिकों पर अत्याचार रोकने की मांग
- सरकार को चेतावनी, औद्योगिक अशांति की जिम्मेदारी आपकी होगी
भारत सागर न्यूज/देवास। मध्यप्रदेश मिडिया प्रभारी कैलाश वर्मा ने बताया कि मध्यप्रदेश इंटक पूर्व अध्यक्ष आर. डी. त्रिपाठी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर, साथ ही बाबा साहब अम्बेडकर को भी श्रद्धांजलि अर्पित कर, श्यामसुन्दर यादव मध्यप्रदेश इंटक अध्यक्ष के नेतृत्व में स्मरण कर उनके कार्यों को आत्मसात कर प्रेरणा लेते हुए इंटक ने आन्दोलन कर श्रमिकों पर हो रहे अत्याचार और जुल्म रोकने की सरकार से मांग की गई।
रसिया को दस-दस लाख मजदूरों के भेजने की भी आलोचना की गई। इंटक ने कहा कि वह लाए गए चार श्रम कानूनों को रोकने की मांग करते हैं तथा चेतावनी दी कि देश व प्रदेश के श्रमिकों–कामगारों द्वारा क्रमिक आन्दोलन किया जावेगा, जिससे होने वाली औद्योगिक अशांति की जिम्मेदारी सरकार की होगी।
इस अवसर पर देवास जिले से श्री लाखनसिंह ठाकुर प्रदेश संगठन मंत्री, सुशिला यादव ग्रामीण असंगठित मजदूर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष, देवीसिंह सेंगर, हरनाम सिंह धारीवाल, शंकराव दलवी, मकसद पठान, जबलपुर से विनोद पांडेय, शैषमणी पांडेय, सीटू से शैरावत, एटक से रुद्रपाल यादव आदि संगठनों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मीनारायण पाठक ने किया और आभार मनोहर रघुवंशी ने माना।



Comments
Post a Comment