वरिष्ठ अधिवक्ता वर्मा के पुत्र का निधन
भारत सागर न्यूज/देवास। अभिभाषक संघ के अध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक वर्मा के पुत्र अभिषेक वर्मा का 43 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और उनका उपचार इंदौर के बांबे अस्पताल में चल रहा था। वे अपने पीछे माता-पिता व दो बच्चे छोड़ गए है।
उनकी अंतिम यात्रा शनिवार की अपरान्ह 4 बजे अग्रोहा नगर स्थित निज से निकली, जिसमें बड़ी संख्या में न्याय विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, अभिभाषक, व्यापारी, पत्रकार सहित गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया।
स्थानीय मुक्तिधाम पर आयोजित शोक सभा में गोविंद यादव, अनिलराजसिंह सिकरवार, मनोज हेतावल, प्रदीप भार्गव, योगेंद्र भारती, न्यायाधीश युवराज सिंह, पियूष पांडे, भरत कनेल, अधिवक्ता राजेंद्र बापट, रघुवीर यार्दी, पद्माकर फडणीस,
अशोक सोलंकी, पीयुष मुंगी सहित कैलाश डागा, प्रहलाद डागा, शरद अग्रवाल, मनीष सेन, जसवंत सिंह गंभीर, ईश्वर बैरागी, शिवा चौधरी, जितेंद्र गौड़, रघुवीर यार्दी, हेमंत शर्मा, महेश बोड़ाने, अशोक वर्मा, डॉ. योगेश वालिम्बे, अशोक सेन, चेतन राठौड़, रामप्रसाद सूर्यवंशी आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।




Comments
Post a Comment