मनरेगा समाप्त करने के विरोध में भाकपा का प्रदर्शन...
भारत सागर न्यूज/देवास। केन्द्र सरकार द्वारा " मनरेगा " हटाने के विरोध में भारतीय कम्युनिस्ट के देश व्यापी विरोध प्रदर्शन के आव्हान के तहत स्थानीय एस. पी. ऑफिस के पास उज्जैन रोड़ पर भाकपा ने प्रदर्शन किया। " मनरेगा कायम रखो ", " बेरोजगारों से विश्वासघात बन्द करो " " वीबी जी राम जी धोखा है " रोज़गार से खिलवाड़ बन्द करो " की नारेबाजी के साथ हुए प्रदर्शन में भाकपा के मध्य प्रदेश देवास जिला सचिव कॉमरेड कैलाश सिंह राजपूत ,
कामरेड मेहमूद इंदौरी, कामरेड बाबूलाल वागड़े, कामरेड मलिक अंसारी, कामरेड मशरूर अंसारी, कामरेड मेहफूज अंसारी, कामरेड अलीम खान, कामरेड वसीम खान, कामरेड शरीफ खान आदि शामिल हुए। भाकपा नेता कॉमरेड कैलाश सिंह राजपूत ने इस अवसर पर कहा कि " मनरेगा समाप्त करके नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार ने भारत के गरीबों, बेरोजगारों के साथ विश्वासघात किया है।
केन्द्र सरकार का यह कदम भी पूंजीवादी और मेहनतकश विरोधी नीतियों का प्रतीक है।मनरेगा के स्थान पर केन्द्र सरकार ने जो वैकल्पिक योजना घोषित की है वो धोखा है।दरअसल नरेन्द्र मोदी की सरकार जनता को रोज़गार देने की अपनी जिम्मेदारी से पीछे हट रही है।भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी इसकी कड़ी भर्त्सना करती है ।भाकपा के देश व्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत यह मांग है कि मनरेगा को पुनः पारित किया जाए ।"



Comments
Post a Comment