देवास के पांच खिलाड़ियों का खेलो इंडिया बीच गेम के लिए चयन




भारत सागर न्यूज/देवास। देवास के पांच खिलाड़ियों का खेलो इंडिया बीच गेम के लिए चयन हुआ है। दमन-दीव में आयोजित दूसरी खेलो इंडिया बीच गेम, जो कि घोघला बीच, दीव में दिनांक 5 से 11 जनवरी 2026 तक आयोजित की जा रही है, के लिए यह चयन किया गया है। 




पेंचक सिलाट एसोसिएशन मध्यप्रदेश के अध्यक्ष अबरार अहमद शेख ने बताया कि दूसरी खेलो इंडिया बीच गेम में मध्यप्रदेश के 12 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। मध्यप्रदेश दल में देवास के अंतरराष्ट्रीय रैफरी अभय श्रीवास को खेलो इंडिया बीच गेम के निर्णायक दल में शामिल किया गया है। वहीं देवास के पांच खिलाड़ियों का चयन लखनऊ (उत्तरप्रदेश) में आयोजित 13वीं राष्ट्रीय सीनियर पेंचक सिलाट चैंपियनशिप के प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। 




देवास के चयनित खिलाड़ी भूमिका जैन (टुंगल इवेंट्स), दिशा रेड्डी, जागृति योगी, हर्ष जायसवाल एवं प्रांजल बुडानिया (गांडा इवेंट्स) में भाग लेंगे। खिलाड़ियों के चयनित होने पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग भोपाल और देवास के सभी पदाधिकारियों, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य सुधीर सोमानी, संस्था उपाध्यक्ष प्रमोद डोंगलिया, कोषाध्यक्ष संदीप जाधव, तथा समस्त सीनियर-जूनियर खिलाड़ी एवं पालकगण ने खिलाड़ियों को अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन