महाकाल मंदिर में अव्यवस्थाएं युवक कांग्रेस ने खोला मोर्चा महाकाल मंदिर पर किया प्रदर्शन...




भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा । महाकाल मंदिर में फैली अव्यवस्थाओं और भेद भाव कों लेकर आज युवक कांग्रेस ने मन्दिर के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान महाकाल मंदिर प्रशासक के नाम ज्ञापन सौंपकर एक महिने का अल्टिमेटम दिया गया।




महाकाल मंदिर फैलीं अव्यवस्थाएं और आम लोगों के साथ किये जा रहें भेद भाव कों लेकर आज युवक कांग्रेस ने मोर्चा खोलते हुए मन्दिर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोहे के पुल से महाकाल मंदिर तक पैदल मार्च निकाला। जहां नारेबाजी करते हुए महाकाल मंदिर प्रशासक के नाम ज्ञापन सौंपा गया। 




नेताओं का कहना था कि उज्जैन वासियों के लिए भस्मारती में अलग से व्यवस्था की जावे और सप्ताह में तीन दिन आम लोगों को गर्भ ग्रह में प्रवेश दिया जाय और दर्शन के नाम पर आम लोगों के साथ हों रहें भेद भाव कों बन्द किया जावे। 




इस दौरान शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश भाटी और शहर युवक कांग्रेस के अध्यक्ष अर्पित यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा