प्राचीन विष्णु मन्दिर को हटाया महाकाल मंदिर परिसर में हुई कार्यवाही , विघि-विधान से प्रतिमा संग्रहालय में स्थापित की गई।




भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा । महाकाल मंदिर प्रशासन ने आज मन्दिर परिसर में स्थित प्राचीन विष्णु मन्दिर को हटा दिया। यह मन्दिर जीर्ण-शीर्ण हो चुका था। महाकाल मंदिर परिसर में शंख द्वार के समीप विष्णु मन्दिर है। 




जिसमें अति प्राचीन विष्णु भगवान की मूर्ति विराजीत है। मन्दिर काफी पुराना हों चुका था। जिसके चलते मन्दिर जीर्ण-शीर्ण अवस्था में आ चुका था। 




कोई दुघर्टना नही हो इसको देखते हुए आज मन्दिर प्रशासन ने मन्दिर को तोड़ने की कार्यवाही शुरू की है। 




इसके पहले विघी विघान से मन्दिर में विराजित मूर्ति को संग्रहालय में रखवाया गया। मन्दिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि मन्दिर का पुर्न निर्माण कराया जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा