देवास: आवास नगर की जर्जर पानी की टंकी तोड़ी गई, सुरक्षा को लेकर निगम की बड़ी कार्रवाई
भारत सागर न्यूज/देवास। देवास के आवास नगर क्षेत्र में लंबे समय से जर्जर अवस्था में खड़ी पानी की टंकी को आज तोड़ दिया गया। यह टंकी काफी समय से उपयोग में नहीं थी और इसकी हालत बेहद खराब हो चुकी थी, जिससे आसपास के रहवासियों को खतरा बना हुआ था।
स्थानीय लोगों की शिकायतों और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए टंकी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।
कार्रवाई के दौरान निगम का अमला और तकनीकी टीम मौके पर मौजूद रही, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना न हो।
निगम अधिकारियों ने बताया कि जर्जर संरचनाओं को चिन्हित कर चरणबद्ध तरीके से हटाया जा रहा है, जिससे भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो। आवास नगर के रहवासियों ने इस कार्रवाई पर संतोष जताते हुए नगर निगम का आभार व्यक्त किया।



Comments
Post a Comment