आद्य गौड़ ब्राह्मण समाज ने इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव का किया सम्मान




भारत सागर न्यूज/देवास। ब्राह्मण समाज के गौरव महापौर परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव का आद्य गौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा समाज के संयोजक एवं भाजपा गो प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुरेश शर्मा के नेतृत्व में मां चामुंडा की तस्वीर भेंट कर शाल, श्रीफल, पुष्पमाला से सम्मान किया। 





भार्गव ने कहा कि समाज में जितने भी युवा हैं, उन्हें धर्म, संस्कृति और संस्कारों से युक्त कर सनातन धर्म को मजबूती प्रदान करना है। साथ ही समाज की जो प्रतिभाएं हैं, जो होनहार हैं, उन्हें प्रोत्साहित किया जाना है, उन्हें निखारना है। 




सामाजिक मंचों से सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन करें। इस अवसर पर सनातन धर्म परिषद की राष्ट्रीय अध्यक्ष बबीता शर्मा, समाज के सह कोषाध्यक्ष पंकज प्रधान, सनातन धर्म परिषद के प्रदेश अध्यक्ष जेपी शाहू, सनातन धर्म की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीपी कपूर आदि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा