151 दीपों की ज्योति से आलोकित हुआ माँ नर्मदा जन्मोत्सव
- माँ नर्मदा जन्मोत्सव शिप्रा तट पर श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम
भारत सागर न्यूज/देवास। शिप्रा पुराने पुलिया (देवास) पर प्रतिवर्ष की गौरवशाली परंपरा को जीवंत रखते हुए, इस वर्ष भी 25 जनवरी 2026 को माँ नर्मदा जन्मोत्सव अत्यंत हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया।
यह आयोजन पितृ पुरुष कन्हैयालाल बंसल एवं मातृशक्ति माँ कस्तूरी देवी बंसल की पावन स्मृति में बंसल परिवार द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत शाम 6 बजे 151 किलो का काकड़ा और 151 आरती पात्रों से महाआरती की गई। आरती के पश्चात रंग-बिरंगी आतिशबाजी की गई।
इस अवसर पर समाज और राष्ट्र की सुरक्षा में तैनात सेवा के जवानों का विशेष स्वागत व अभिनंदन किया तथा विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
बंसल परिवार वर्षों से इसी श्रद्धा भाव के साथ नर्मदा जन्मोत्सव मनाता आ रहा है। पितृजनों की स्मृति में किया गया यह सेवा कार्य शहर की सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बन चुका है। आयोजक कमल बंसल एवं समस्त बंसल परिवार क्षिप्रा ने आभार व्यक्त किया।




Comments
Post a Comment